प्रयागराज मे चोरी की नीयत से घुसे बदमास ने किया चापड़ से हमला
मुलायम सिंह बिसेन
प्रदेश आजतक : प्रयागराज के थाना करेली के अंतर्गत आने वाले पास मुहल्ले भावापुर में आज रात्रि कुछ लोग सेवानिवृत्त बैंक मैनजर रामकुमार मिश्रा जिनकी उम्र72वर्ष के घर में आए और उनके दरवाजे की कुंडी खटखटाई जिससे मिश्रा जी ने दरवाजा खोल दिया तो उन लोगो ने कहा कल जब हम आए थे आपको परफ्यूम दिखाने तो उसमें एक परफ्यूम आपके घर पर छूट गया है।जिस पर उन्होंने कहा कि जा कर लेलो।घर में घुसते ही उन लोगों ने चापड़ निकाल कर मिश्रा जी के गर्दन पर दो से तीन वार कर दिए जिससे मिश्रा जी वही पर गिर गए जिन्हें पड़ोसियों की मदद से स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बदमास चोरी की नीयत से घुसे थे जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What's Your Reaction?
